Riddle Go! में आपका स्वागत है। इस दिमागी और मजेदार पहेली का शीर्षक है "सूत्र का खेल"। क्योंकि एक लड़की ने कुछ फल तोड़े हैं और वह एक निश्चित फार्मूले का प्रयोग करके फल तोड़ रही है। आपको इसमें यह बताना है कि अगला जो फल लड़की तोड़ने वाली है, वह कितना तोड़ेगी। तो आइये इस दिमाग बढ़ाने वाली और तर्कशक्ति को बढ़ाने वाली पहेली को पढ़ते हैं और हल करने का प्रयास करते हैं।
Simple Riddle Box
पहेली 49 : सूत्र का खेल
शीतल अपने बगीचे में किसी निश्चित सूत्र का प्रयोग करके फल तोड़ रही है। उसने 5 Mango, 5 Apple , 7 Coconut और 6 Orange तोड़े हैं।

अब आप बताइए, वह कितने Banana तोड़ेगी।

उत्तर:

वह 6 Banana तोड़ेगी।

✍️ शीतल जिस फल में जितना अक्षर है उतना फल तोड़ रही है।

✍️ Mango = Mango में पांच अक्षर है तो पांच Mango तोड़ा।

✍️ Apple = Apple में पांच अक्षर हैं तो पांच Apple तोड़ा।

✍️ Coconut = Coconut में सात अक्षर है तो सात Coconut तोड़ा।

✍️ Orange = Orange में छः अक्षर है तो छः Orange तोड़ा।

✅ अतः Banana = Banana में छः अक्षर हैं तो छः Banana तोड़ा।

📚✍️सीख व शिक्षा :शब्दों के अक्षरों को गिनकर उनका विश्लेषण करना न केवल भाषा की गहराई को समझने का एक रोचक तरीका है, बल्कि यह पहेलियों, शब्द पहचानों और खेलों में भी उपयोगी होता है।

शब्दों के अक्षरों की गणना भाषा की एक रोचक गणितीय कला है, जो शब्दों को पहचानने, समझने और खेलों में आनंद लेने में मदद करती है।

✅ अगर आपको यह जवाब पहले से पता था या यह बहुत ही आसान पहेली थी। तो कमेंट करके बताइए आपको कैसी पहेली चाहिए।

✅ अगर इस पहेली का जवाब अन्य कुछ भी हो सकता है तो हमें कमेंट करें। अगर हमको आपका जवाब तर्कपूर्ण लगा तो हम उसे प्रकाशित करने का प्रयास करेंगे

✅ अगर आपको हमारी यह पहेली अच्छी लगी तो कमेंट करके जरूर बताएं।

✅ ऐसे ही मजेदार और दिमाग बढ़ाने वाली पहेलियां को पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग पर आते रहिए। धन्यवाद! आपका दिन शुभ हो।