Riddle Go! में आपका स्वागत है। इसे दिमागी पहेली का शीर्षक है "जहाज डूबने का समय" जो बहुत ही मजेदार पहेली है। इस पूरे सवाल में एक जहाज लगभग डूबने वाला है। हर समय पानी बढ़ता जा रहा है। क्या वह जहाज डूबेगा? आइये इस पहेली को विस्तार से पढ़ते हैं और जवाब देने का प्रयास करते हैं।


Simple Riddle Box

पहेली 35: जहाज डूबने का समय
एक पानी वाले जहाज की सीढ़ी का पहला पायदान पानी में डूब चुका है। यदि पानी हर घंटे पानी 1 फुट बढ़ता है तो जहाज समुद्र में कितने समय में डूब जाएगा?

यदि जहाज के पहले पायदान से जहाज के तल की ऊंचाई 10 फीट हो तब?

उत्तर:

समुद्र में पानी बढ़ने से जहाज डूबता नहीं है। जहाज पानी पर चलता है और वह हमेशा पानी के सतह पर रहेगा पानी चाहे कितना भी ऊपर क्यों ना चला जाये।

पानी का जलस्तर बनने से जहाज नहीं डूबेगा क्योंकि जल पर ही जहाज रहता है। इसलिए पानी बढ़ने से जहाज नहीं डूबेगा। जब तक की जहाज में कोई गड़बड़ी न हो जाए।

📚✍️सीख व शिक्षा : आर्कमिडीज का सिद्धांत ✍️"जब कोई वस्तु किसी तरल में डूबी होती है, तो वह अपने द्वारा हटाए गए तरल के वजन के बराबर एक ऊर्ध्वाधर उत्थापन बल (Buoyant Force) अनुभव करती है।"

✅ पत्थर घना (dense) होता है और बहुत कम पानी हटाता है, इसलिए उत्थापन बल उसके वजन से कम होता है – वह डूब जाता है।

✅ जहाज हल्की धातु (जैसे स्टील) से बना होता है, लेकिन अंदर हवा भरी होती है, जिससे उसकी औसत घनत्व पानी से कम हो जाती है। इससे वह अधिक पानी हटाता है और अधिक उत्थापन बल प्राप्त करता है – वह तैरता रहता है।

✅ क्या आप इस पहेली का जवाब दे पाए अगर हां तो कमेंट करिए। अगर आप नहीं दे पाए, हमारे उत्तर से आपने देखा तब भी कमेंट करिए।

✅ अगर इस पहेली का जवाब कुछ और भी हो सकता है तो हमें कमेंट करके बताइए। अगर आपका जवाब सही पाया जाता है तो हम उसे अपने ब्लॉग पर प्रकाशित करने का प्रयास करेंगे।

✅ अगर आपको हमारी यह पहली पसंद आई तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ साझा करें और उनसे ऐसी ही पहेलियां पूछे और देखें कि वह इसका जवाब दे पाते हैं कि नहीं।

✅ ऐसे ही मजेदार और दिमागी पहेलियां को पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉक पर आते रहिए। धन्यवाद!