Riddle Go! में आपका स्वागत है। एक बार पुनः हम आपके लिए एक नई पहेली लेकर आए हैं जिसका शीर्षक है "श्मशानघाट और कब्रिस्तान का नियम" जो बहुत ही मजेदार और बुद्धि का परीक्षण करने वाली अच्छी पहेली है। इस पहेली से हमारे सोचने और समझने की शक्ति में वृद्धि होगी। इस पहेली में श्मशान घाट और कब्रिस्तान के विषय में कुछ शानदार बातें घुमा कर बताई गई हैं, जिनको आपको हल करना है और उसका जवाब देना है। देखते हैं आप इसका जवाब दे पाते हैं नहीं। आइये पहेली की तरफ बढ़ते हैं।
Simple Riddle Box
पहेली 32: श्मशानघाट-कब्रिस्तान का नियम
क्या आप सरकार का यह नियम जानते हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति या महिला, अगर किसी भी श्मशान घाट या कब्रिस्तान के 10 किलोमीटर के अंदर रहता है, उसे वहां जलाया या दफनाया नहीं जा सकता है। बताइये क्यों?

उत्तर:

मरने के बाद ही किसी को दफनाया या जलाया जाता है, जबकि प्रश्न में कहा गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति या महिला अगर किसी भी श्मशान घाट या कब्रिस्तान के 10 किलोमीटर के अंदर रहता है उसे आप कब्रिस्तान या श्मशान में दफना या जला नही सकते हैं।

क्योंकि अगर कोई भी व्यक्ति या महिला वँहा पर रह रहा है तो इसका मतलब वह जिंदा है। और आप जिंदा व्यक्ति को ना ही दफना सकते हैं और न ही जला सकते हैं। जब वह मर जाएगा तभी आप उसे दफना या जला सकते हैं।

📚✍️सीख व शिक्षा :

✅ पर्यावरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर श्मशान घाट और कब्रिस्तानों का स्थान चुनना जरूरी है।

✅ जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए शवों के अंतिम संस्कार के उचित नियमों का पालन किया जाना चाहिए।

✅ वायु प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक या ग्रीन शवदाहगृह को बढ़ावा देना चाहिए।

✅ समाज और संस्कृति से जुड़े नियम वैज्ञानिक आधार पर तय होने चाहिए, ताकि स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहें।

✅ अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु संक्रामक बीमारी से हुई है और शव को सही तरीके से दफनाया नहीं गया, तो वायरस या बैक्टीरिया फैल सकते हैं।

✅ शव जलाने से हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड, डाइऑक्सिन्स और अन्य हानिकारक गैसें निकलती हैं।

✅ क्या आप इस पहेली को हल करने में सफल हुए। हां या ना में कमेंट में लिखकर बताइए।

✅ अगर आप इस पहेली का जवाब किसी अन्य तरीके से दे सकते हैं तो भी कमेंट में लिखकर बताइए। जबाब अगर उचित हुआ तो हम उसे अपने ब्लॉग पर प्रकाशित करेंगे।

✅ अगर आपको यह पहेली अच्छी लगी या पसंद आई तो आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे शेयर करें।

✅ ऐसे ही मजेदार और मस्त पहेली को पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉग पर आते रहिए। हम आपके लिए बढ़िया से बढ़िया पहेली लाने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद!