Riddle Go! में आपका स्वागत है। इस दिमागी पहेली का शीर्षक है "नकली गोली"। इस पहेली की बात करें तो पूरे पहली में 12 गोलियों की चर्चा की गई है जिसमें एक गोली नकली है नकली होने के साथ-साथ वह सबसे भारी भी है। तराजू की सहायता से आपको उस नकली गोली की पहचान करनी है लेकिन शर्त यह भी है कि तराजू का मात्र तीन ही बार प्रयोग करना है।
इस प्रकार की पहेलियां हमारे दिमाग का कसरत करने के साथ-साथ दिमाग बढ़ाने का भी काम करते हैं। यह पहेली काफी मजेदार एक खेल की तरह दिखाई देता है। आइये इस पहेली को पढ़ते हैं और अंत में आप भी कहेंगे "वाह! वह क्या पहेली है"।
Simple Riddle Box
पहेली 19: नकली गोली
आपके पास 12 गोलियां हैं, जिनमें से एक गोली नकली है और वह अन्य बाकी 11 गोलियों की तुलना में सबसे भारी है। शेष 11 गोलियों का वजन बराबर है। आपको सिर्फ तीन बार तराजू का उपयोग करना है और नकली गोली की पहचान करनी है। क्या आप यह कर सकते हैं?
उत्तर:
प्रश्न अनुसार हम गोलीयों को 3 बार तौलेंगे -
पहला चरण: 12 गोलियों को 6-6 के दो भागों में बांटें और तराजू के दोनों पलड़ों में रखें। जो पलड़ा भारी होगा, उसमें नकली गोली होगी क्योंकि नकली गोली भारी है।
दूसरा चरण: भारी वाले 6 गोलियों में से 3-3 का दो समूह बनाएं और उन्हें तराजू पर रखें। जो पलड़ा भारी होगा, उसी में नकली गोली होगी।
तीसरा चरण: भारी वाले 3 गोलियों में से 1 को अलग रखकर बाकी 2 को तराजू के दोनों पलड़ों पर रखें। अगर एक पलड़ा भारी होता है, तो उसमें नकली गोली होगी। अगर दोनों पलड़े बराबर होते हैं, तो अलग रखी गई गोली नकली होगी।
📚✍️सीख व शिक्षा : इस पहेली से हमें तर्कशक्ति (Logical Reasoning), समस्या समाधान (Problem-Solving), और न्यूनतम प्रयासों में समाधान खोजने (Efficiency in Decision Making) की सीख मिलती है।
1. समूहों में विभाजन—समस्या को छोटे हिस्सों में विभाजित करना आसान हल निकालने में मदद करता है।
2. कम से कम प्रयास में समाधान निकालना—तीन बार तराजू का उपयोग करने की सीमा हमें स्मार्ट निर्णय लेने के लिए मजबूर करती है।
3. विश्लेषणात्मक सोच—हर तौलने के बाद परिणामों को विश्लेषण करके अगला कदम तय करना होता है।
यह पहेली गणितीय तर्क, प्रोग्रामिंग (Algorithm Design), और अनिश्चितता में निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने में सहायक होती है।
✅ इस मजेदार पहेली का आप जवाब देने में सफल हुए की असफल हुए हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।
✅ अगर इस पहेली का जवाब किसी अन्य तरीके से दिया जा सकता है या फिर इसका जवाब कुछ और भी हो सकता है तो हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा।
✅ आपको यह पहेली कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताइए और साथ-साथ अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी इसे साझा करें।
✅ ऐसे ही दिमाग बढ़ाने वाली और रोचक पहेलियां को पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉग पर आते रहिए। हम आपके लिए ऐसे ही पहेलियां प्रस्तुत करते रहेंगे। धन्यवाद!
0 Comments