आप बताइए उसके पास केवल 75 रुपए ही क्यों है जबकि वह 60 जन्मदिन मना चुका है और हर बार ₹5 जमा करता है तो?
क्योंकि उसका जन्मदिन 29 फरवरी को था। 60 साल में 29 फरवरी मात्र 15 बार आयी , मतलब की उस आदमी का जन्मदिन भी मात्र अभी 15 बार ही आया है।
अतः वह आदमी मात्र 15 बार ही पांच-पांच रुपए जमा कर सका है।
इस तरह उसने मात्र 15×5=₹75 ही जमा किये हैं।
पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर लगभग 365.2422 दिन में पूरा करती है। इस 0.2422 दिन (लगभग 6 घंटे) की गणना को संतुलित करने के लिए हर चार साल में एक अतिरिक्त दिन (29 फरवरी) जोड़ दिया जाता है।
✅ कोई भी वर्ष 4 से पूरी तरह विभाजित हो तो वह लिप ईयर हो सकता है, जैसे 2024, 2028, 2032 आदि। लेकिन यदि वह 100 से भी विभाजित होता है, तो वह लिप ईयर नहीं होगा, जैसे 1700, 1800, 1900 लिप ईयर नहीं थे।
✅ यदि कोई वर्ष 400 से भी विभाजित हो जाता है, तो वह लिप ईयर होगा, जैसे 1600, 2000, 2400 आदि।
✅ कैलेंडर और मौसम के चक्र को संतुलित रखने के लिए यह आवश्यक है। अगर लिप ईयर न हो, तो हर 100 साल में कैलेंडर करीब 24 दिन पीछे चला जाएगा, जिससे मौसमों का समय बदल जाएगा।
✅ अगर इस पहेली का जवाब अन्य किसी और तरीके से भी दिया जा सकता है तो वह हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम उसका सही तरीके से जांच करेंगे और अगर जवाब तर्कपूर्ण निकला तो उसे प्रकाशित भी करेंगे।
✅ कमेंट करके बताइए कि यह पहेली आपको अच्छी लगी कि नहीं लगी। हम आपके जवाब की प्रतीक्षा करेंगे।
✅ इसी तरह की मजेदार और तर्कशक्ति बढ़ाने वाली पहेलियां को पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग पर आते रहिए। धन्यवाद!
0 Comments