Riddle Go! में आपका स्वागत है। इस पहेली के शीर्षक का नाम है "शतरंज का खेल" जो काफी बढ़िया और अच्छी पहेली है। इस पहेली को सीधे सोचने की जगह है आपको थोड़ा अलग हटकर सोचना होगा तभी यह पहेली हल हो सकती है। इस पहेली में दो लोग शतरंज खेल रहे हैं। शतरंज के आधार पर ही इस पूरे पहेली को बनाया गया है। चलिए इस पूरे पहेली को विस्तार से पढ़ते हैं और उत्तर देने का प्रयास करते हैं।
Simple Riddle Box
पहेली 6 : शतरंज का खेल
सरिता और बबीता ने शतरंज के खेल को 5 बार खेला और दोनों ने समान संख्या में जीत दर्ज की। इस दौरान कोई भी खेल ड्रॉ नहीं हुआ और सभी खेल पूरे हुए। यह कैसे संभव है?
उत्तर:
सरिता और बबिता ने पांच-पांच बार शतरंज खेला लेकिन दोनों लड़कियों ने खेल को अलग-अलग विरोधियों के साथ खेला जिसके कारण दोनों ने जीत हासिल की।
अगर वह दोनों एक दूसरे से खेलते हैं तो ऐसा संभव नहीं था परंतु सरिता ने किसी और के साथ शतरंज खेल और बबीता ने किसी और के साथ शतरंज खेला इस कारण दोनों ने खेल को बराबर बराबर अंकों से जीत लिया।
📚✍️सीख व शिक्षा : चाहे परिस्थिति कैसे भी हो हमें सोच के कई तरीकों को आजमाना चाहिए और उसे समस्या को लोग कई तरीकों से सोचना चाहिए और जो भी समस्या का समाधान आसानी से हो सके उसी को अपनाना चाहिए।
✅शतरंज से हमें धैर्य, रणनीति और समस्या-समाधान की कला सीखने को मिलती है। यह खेल सिखाता है कि हर चाल का महत्व होता है, और एक गलत फैसला पूरे खेल को बदल सकता है, ठीक वैसे ही जैसे जीवन में छोटे-छोटे निर्णय बड़े परिणाम लाते हैं। शतरंज में जीतने के लिए जल्दबाजी नहीं, बल्कि गहरी सोच और योजना जरूरी होती है, जिससे हमारी विश्लेषण क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होती है। यह खेल हमें दूसरों के दृष्टिकोण को समझने और उनकी अगली चाल का अनुमान लगाने में भी मदद करता है, जो वास्तविक जीवन में हमारी सामाजिक व पेशेवर क्षमताओं को निखारता है। सबसे महत्वपूर्ण बात, शतरंज हमें हार को एक सीख के रूप में स्वीकार करना और उससे आगे बढ़ना सिखाता है, क्योंकि असली जीत वही होती है जो अनुभव और समझ से हासिल की जाती है।
✅ क्या आप इस पहेली को हल कर पाए। हमें कमेंट करके हां या ना में जबाब जरूर दें।
✅ अगर इस पहेली को किसी दूसरे तरीके से हल किया जा सकता है या इसका जवाब कुछ और भी हो सकता है तो उसे भी कमेंट करें।
✅ अगर आपको हमारी यह पहेली पसंद आई तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि वह भी मनोरंजन कर सकें।
✅ ऐसे ही दिमाग बढ़ाने वाली और मजेदार पहेलियाँ पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉग पर आते रहिए। धन्यवाद!
0 Comments