Riddle Go! में आपका स्वागत है। यह पहेली न्याय लेने की क्षमता प्रदान करता है। इस प्रकार की पहेलियां आपके दिमाग को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी तर्कशक्ति कोई बढ़ती हैं। इससे आपका दिमाग तेज होता है।
इस दिमागी पहेली में एक बांज अपने पंजे में सांप को दबाकर ले जा रहा होता है। बाज किसी बर्तन में पड़ जाता है और खाने वाले लोग मर जाते हैं। उस भोजन को राजा बनवा रहा होता है।
अतः लोग राजा को दोषी मान लेते हैं उसे जान से मार देते हैं। इसमें दिमागी पहेली में क्या लोगों का निर्णय न्याय संगत था। बाकी की अन्य जानकारी आपको पहले पढ़ने के बाद मिल जाएगी और आपको निर्णय लेना है कि गलती किसकी थी।
आइये इस मजेदार और दिमाग की पहेली को पढ़ाना प्रारंभ करते हैं।

Simple Riddle Box
पहेली 3: दोषी कौन? राजा,बाज, साँप
एक बाज़ मुँह में साँप दबा कर ले जा रहा था। तभी वो सांप, बाज़ के मुँह से छूट कर नीचे खाने से भरे एक बर्तन में गिर गया। वो खाना राजा ने ब्राम्हणों के लिए बनवाया था, सांप की वजह से वो सारा खाना जहरीला हो गया जिसे खा कर सभी ब्राम्हणों की मौत हो गई। सभी गाँव वालों ने राजा को ब्राम्हणों की मौत का दोषी ठहरा कर, उसे मौत की सजा देने का फैसला किया और राजा को फाँसी दे दी। अब आप ये बताओ इस पूरे दृश्य में सबसे गलत कौन है?
उत्तर:

पूरे दृश्य में सबसे अधिक गलत गाँव वाले है। उन्होंने जानबूझकर किसी को मार डाला, जबकि राजा और बाज़ ने जानबूझकर किसी को नही मारा।

राजा और बाज़ की क्रियाएँ केवल दुर्घटनावश हुईं, जबकि गाँव वालों ने बिना पूरी जानकारी के और जानबूझकर राजा को सजा दी, जो कि अन्यायपूर्ण था।

📚✍️सीख व शिक्षा : यह पहेली सिर्फ दिमागी कसरत (brain puzzles) ही नहीं, बल्कि जीवन में सही निर्णय लेने की सीख भी देती है। इस दिमागी पहेली से हमें यह समझने को मिलता है कि कभी-कभी परिस्थितियाँ ऐसी होती हैं, जिनमें किसी का दोष साबित करना मुश्किल हो जाता है। राजा ने भोजन बनवाया, बाज़ ने सांप छोड़ा, लेकिन क्या वे वास्तव में दोषी थे? यह tricky riddles with answers हमें बताती हैं कि बिना सोच-विचार के किसी को भी दोषी ठहराना सही नहीं होता।

हमारे जीवन में भी कई बार ऐसा होता है कि हम बिना पूरी जानकारी के किसी पर दोष लगा देते हैं। इससे हमें यह सीख मिलती है कि किसी भी स्थिति का आकलन निष्पक्ष रूप से करना चाहिए, ताकि सही और गलत का निर्णय उचित रूप से लिया जा सके। यह riddles in hindi with answers हमें न्याय और निष्पक्ष सोच की गहरी समझ देती है।

✅ क्या आपने इस पहेली का सही जवाब दिया अगर हां तो आप काफी बुद्धिमान हैं। जो किसी भी मुद्दे को बहुत ही गहराई से सोचते हैं

✅ अगर आपको इस पहेली का जवाब पहले से पता था तो हमें कमेंट में करके बताइए।

✅ अगर इस पहेली का जवाब दूसरा कुछ और भी हो सकता है तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते हैं। अगर मुझे आपका जवाब तर्कसंगत लगा तो मैं उसे भी इसी पोस्ट में प्रकाशित कर दूंगा।

✅ आपको यह हमारी पहेली कैसी लगी। हमें कमेंट करके बताएं और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।